समाज की प्रगति व उन्नति के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण स्तम्भ —-आर पी सिंह

---Advertisement---

 

अनपरा (सोनभद्र) हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीज़न रेणुसागर तमाम प्रकार के शैक्षिक व विकास कार्यो हेतु हमेशा अग्रणी रहता है, इसी क्रम में टी0 टी0 एम0 डी0 सी0 रेनुसागर हाल में रेणुसागर पावर डिवीज़न के यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन में श्रमिक भाइयो हेतु एक महीने के लिए आधारभूत साक्षरता कार्यक्रम “अध्ययन” आयोजित किया जिसमे कुल 18 श्रमिकों ने पढ़ने एवं लिखने की क्षमताओं को विकसित करने वाली विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में भाग लिया,इस दौरान सभी प्रतिभागियों को मूलभूत साक्षरता के साथ.साथ महत्वपूर्ण जीवन कौशल प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय के अनुभवी अध्यापको द्वारा आवश्यक महत्वपूर्ण शिक्षा दी गई।

माह भर चले टी0 टी0 एम0 डी0 सी0 हाल में आधारभूत साक्षरता कार्यक्रम के समापन समारोह के आयोजन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर डिवीज़न के यूनिट हेड आर पी सिंह ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य को ईश्वर ने सोचने-समझने की शक्ति दी है, उसका सही उपयोग करने के लिए अध्ययन एक सही और श्रेष्ठ साधन है। मानव जीवन को सही प्रकार से जीने के लिए अध्ययन आवश्यक है। साक्षरता का मतलब व्यक्ति की विभिन्न योग्यताओं के साथ-साथ शिक्षा प्राप्त करना, यह न केवल अक्षरों की पहचान होती है, बल्कि यह व्यक्ति को उसके अधिकार और कर्तव्यों की भी जानकारी होती है। प्रत्येक समाज की प्रगति और उन्नति के लिए एक महत्वपूर्ण स्तम्भ शिक्षा होती है। शिक्षित और साक्षर व्यक्ति ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और उन्नति की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। अध्ययन का उद्देश्य साक्षरता को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के महत्व को जागरूक करना है। इसी क्रम में यूनिट एच आर हेड शैलेश विक्रम सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारे व्यक्तिगत कौशल, योग्यता, व स्वभाव को सुधारने में मदद करती है। यह हमारी सोचने की क्षमता, समस्याओं का समाधान की क्षमता व नए आविष्कारी विचारों का विकास करती है। इतना ही नहीं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता प्रदान करती है और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए कर्मठता व योग्यताओं का भी विकास करती है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी 18 प्रतिभागियों को उनकी मेहनत और सीखने की प्रतिबद्धता का प्रतीक प्रमाण पत्र दिया तथा सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सञ्चालन करते हुए टी0 टी0 एम0 डी0 सी० के प्रमुख अनिल शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियो, कर्मचारियों,अध्यापको का स्वागत करते हुए करते हुए आभार व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment