सरई / सिंगरौली *म.प्र.*09 माह पूर्व हुए अंधे कत्ल का खुलासा कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार**श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली द्वारा अंधे कत्ल के मामलों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए विशेष दिशा निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. देवसर, श्री राहुल कुमार सैयाम द्वारा उक्त मामले का खुलासा करने हेतु टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व स्वयं. एस.डी.ओ.पी.देवसर श्री राहुल कुमार सैयाम द्वारा किया गया।*
*विवरण* – दिनांक 29/08/2023 को ग्राम साजापानी के चरका घटिया पहाडी पर एक युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ था जिसके सिर व चेहरे को पत्थरों से कुचल कर युवक की हत्या की गई थी मृतक की पहचान रंगदेव सिंह गोंड निवासी साजापानी के रुप मे हुई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक के सिर को कुचलकर पहचान मिटाने का प्रयास किया था जिस पर सरई पुलिस द्वारा अपराध धारा 302,201 ताहि. कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना मे सभी सूक्ष्म बिंदुओं का गहन अध्ययन व साक्षियों से पूछताछ पर पता चला कि घटना के बाद से ही गांव के दो व्यक्ति गांव से बाहर चले गए है तथा वापस नही आये है पुलिस द्वारा संदेहियो की तलास की गई तो पता चला कि एक संदेही गोपाल बैगा ग्राम पुट्टपानी अपनी ससुराल में रह रहा है जिसे दस्तयाब कर सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जुर्म करना स्वीकार करते हुए बताया गया कि कुछ वर्ष पहले गावं के एक शादी समारोह मे रंगदेव द्वारा छोटा भाई श्रीपाल बैगा को गाली गलौज कर बेज्जती की थी तथा मारपीट कर शादी से भगा दिया था तव से श्रीपाल बैगा इससे रंजिश मान लिया था। दिनांक 27/08/2023 को श्रीपाल बैगा द्वारा रात करीव 10-11 बजे गांव के पास वाले कुए के रास्ते पर रंगदेव को अकेला पाकर डंडे से सिर पर मार दिया जिससे रंगदेव बेहोश गया था तव श्रीपाल बैगा द्वारा अपने भाई गोपाल बैगा को साथ लेकर रंगदेव सिंह को चरका घटिया पहाडी लेकर गए जहां दोनो ने रंगदेव के सिर को कुचलकर हत्या कर शव को फेक दिया था।
*उक्त अंधे कत्ल के खुलासा श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री राहुल कुमार सैयाम के कुशल मार्गदर्शन मे निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि सूर्यपाल सिंह, उनि मनोज सिंह, उनि अरुण सिंह, सउनि कमलेश प्रजापति, प्र.आर. विजय तिवारी, आर. अशोक यादव, आर. प्रभात दुबे, आर. अंकित शुक्ला की अहम भूमिका रही।*

