शक्तिनगर सोनभद्र।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल संस्तुति पर नागेन्द्र यदुवंशी को समाजवादी लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। क्षेत्र निवासी वार्ड नंबर 1 रेहटा पोस्ट अनपरा जिला सोनभद्र निवासी नागेन्द्र यदुवंशी समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है। प्रदेश सचिव बनने पर उनके आवास पर कार्यकर्ताओं का हुजूम लग गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लादकर मिठाई बांटते हुए हर्ष व्यक्त किया।

