सोनभद्र।आज 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने फीता काटकर ब्लड कैंप का उद्घाटन किया। प्रिंसिपल डॉ सुरेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्विनी कुमार, डॉ अशोक कुमार,मनीष जायसवाल , किशोरी सिंह, विमल अग्रवाल, डॉ अरविन्द सिंह, अनीता इस ब्लड डोनेशन कैंप में लगे रहे। व्यापार उद्योग संगठन, डेंटल एसोसिएशन, इण्डियन रेडक्रॉस व अन्य लोगों ने रक्तदान कैंप में रक्तदान करवा कर अपना मूल्य योगदान दिया। जिसमें लायन किशोरी सिंह लायन विमल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कैंप के इंचार्ज डॉक्टर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ ब्लड डोनर का सहयोग किये।
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने फीता काटकर ब्लड कैंप का उद्घाटन किया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, June 14, 2024 6:38 AM
---Advertisement---

