कटौली गांव में एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई, बाइक सवार पुत्र की मौत व पिता हुए गम्भीर रूप से घायल

---Advertisement---

 

 

दुद्धी सोनभद्र । कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में बुधवार की देर रात्रि एक बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराई जिससे बाइक पर सवार पुत्र की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय विपिन पुत्र जयप्रकाश व 50 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र गिरवर प्रसाद दोनों पिता पुत्र निवासी धनौरा एक ही बाइक से रेनुकूट स्थित हिंडाल्को से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे कि कटौली गांव में अचनाक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से जा टकराई। जिससे बाइक पर सवार पुत्र विपिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता जयप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दुद्धी सीएचसी में इलाज हेतु भर्ती कराया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।वहीं मृतक युवक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment