बच्चो को बाल श्रम से करे मुक्त शिक्षा से सवारें उनका कल ।

---Advertisement---

सोनभद्र, उत्तरप्रदेश,

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में थाना चोपन अन्तर्गत कस्बा आदि विभिन्न स्थानों पर होटलों एवं ढाबों पर बालश्रम उन्मूलन अभियान के तहत पांच बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए सम्बंधित नियोक्ताओ पर विधिक कार्यवाही की गयी थीम के अनुसार विशेष अभियान चलाया गया । जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि बालश्रम से मुक्त कराये गये पात्र बच्चों को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना स्पान्सरशिप से लाभान्वित कराते हुए उनके शिक्षा और संरक्षण हेतु चार हजार रूपये दिये जायेगे , साथ ही यह भी बताया गया कि थीम के अनुसार बालश्रम रोकथाम हेतु विशेष अभियान पूरे जून माह तक चलाया जायेगा।
टीम मे मौकै पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी रॉबर्ट्सगंज शिवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिपरी दिनेश चंद्र सरोज, जिला बाल संरक्षण इकाई से सरंक्षण अधिकारी रोमी पाठक, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, , थाना मानव तस्करी रोधी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव, मुख्य आरक्षी धनंजय यादव, आरक्षी अमन द्विवेदी, मुख्य आरक्षी मंजीत कुमार पटेल आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment