दुद्धी मे पहली बार अंतर्राष्ट्रीय रक्त क्रांति अवार्ड सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे पहली बार प्रगति फाउंडेशन द्वारा अंतराष्ट्रीय रक्तक्रांति अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे हिंदुस्तान सहित कई देशों व राज्यों के 100 से ज्यादा रक्तवीरों ने हिस्सा लिये। कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान जागरूकता रैली से की गई। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस नगर पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन में पहुंचा रैली की शुरुआत रामलीला मैदान से किया गया रक्तदान जिसमें नेपाल भूटान,बंगाल तथा भारत के कई राज्यों के रक्तवीरों ने अपने – अपने हाथों में तखतिया लिए हुए चल रहे थे। जागरूकता रैली के बाद कस्बा स्थित मल्टीपर्पज हॉल मे सम्मान समारोह का कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने किया। कार्यक्रम मे नेपाल और भूटान देश के रक्तवीरों ने अपने – अपने देश के पोशाक मे उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ा रहें थे।भूटान देश से श्रीराम शर्मा, नेपाल से जनक खड़का,रतन बहादुर विश्वकर्मा,बिहार से ललित शास्त्री, अमेठी से मोहित कुमार गुर्जर,उतराखण्ड जगजीत सिंह लोड़ी,गुजरात से वैशाली पाण्डेय,रंजीत मिश्रा पश्चिम बंगाल, मनप्रीत सिंह लुधियाना, दलजीत सिंह नैनीताल , ऐनी अरुणाचल प्रदेश, प्रेमजीत मणिपुर, अंत मिश्रा कानपुर, बृजेश सिंह उन्नाव, नीरज यादव भगत सिंह सेवा ट्रस्ट आजमगढ़, वर्षा स्मिता झा दरभंगा, राधारानी रांची, शिवानी धनबाद,करुणा मिश्रा दिल्ली,निशा मिश्रा प्रयागराज, वेदनाथ दरभंगा, आसूफ दरभंगा, शिवम भगत आसनसोल, रवि सिंह धनबाद विवेक केशरी चतरा झारखण्ड, प्रिंस सिंह( गया बिहार), देवेंद्र परिहार कर्नाटक,एजाज श्रीनगर, चेतन पटेल उत्तराखंड घनश्याम मिश्र उत्तराखंड,महेंद्र जोशी अहमदाबाद गुजरात से जिन्होंने 195 बार रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित किया हैं। इसके अलावा कई 50 से अधिक विभिन्न राज्यों से पधारे रक्तवीरों को रक्तक्रांति अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य चिकत्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने कई रक्तवीरों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो तथा मेडल देकर सम्मानित किया। सीएमओ डॉ अश्वनी कुमार उस समय भावुक हो गए ज़ब उन्हें एक दिव्यांग रक्तवीर को सम्मानित करने के लिए मंच से घोषणा की गई। जैसे ही बिहार की धरती से दिव्यांग रक्तवीर मेघनाथ आगे बढ़े तो मंच से नीचे आकर सीएमओ ने उसे माल्यार्पण कर मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। वही नारी शक्ति के रूप मे सबसे अधिक ब्लड डोनेट करने वाली वैशाली पांडे जिन्होंने 88 बार रक्तदान किया है मौजूद थीं l श्री पांडे ने कहा कि महिलाओं को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए रक्तदान करने से कई फायदे महिलाओं को होते हैं जिसमें चेहरे पर चमक बालों का झरना, और डिलीवरी के दौरान नॉर्मल डिलेबरी होता है l इसलिए महिलाएं समय-समय पर रक्तदान करती रहें l उन्हें भी सीएमओ ने मोमेंटो और मेडल दे कर सम्मानित किया l रक्तक्रांति अवार्ड कार्यक्रम के दौरान कई विदेशी नागरिकों सहित दर्जनों लोगों ने इस मौके पर रक्तदान किया। इस दौरान प्रगति फाउंडेशन के विकास अग्रहरि, डॉक्टर शाह आलम,वरिष्ठ समाजसेवी अमरनाथ जयसवाल, नीरज कुमार, असफॉक, राजा, अनुराग सहित बबलू सिंह, अविनाश गुप्ता भोला अग्रहरि शिक्षक, शिव शंकर गुप्ता एडवोकेट,पत्रकार शमीम अंसारी,विष्णु अग्रहरि देवेश मोहन,इब्राहिम खां,जितेंद्र चंद्रवंशी, राकेश गुप्ता,रमेश यादव भीम जायसवाल,रवि सिंह, सेराजुल हुदा सहित कस्बे के बहुत सारे गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment