हिण्डाल्को रेणुकूट में मैत्री हैंडबॉल मैच आयोजन

---Advertisement---

एम एस हशन,,सोनभद्र / रेणुकूट। विश्व पर्यावरण सप्ताह के अंतर्गत हिण्डाल्को फुटबॉल मैदान में हैंडबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह मैत्री हैंडबॉल मैच यूटिलिटी टीम और हिण्डाल्को कॉमन के बीच खेला गया।

हिण्डाल्को कैंटीन विभाग के प्रबंधक विनोद सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए मैच का शुभारंभ किया। यूटिलिटी टीम की तरफ से अकाश, संजय, किशन, पियूष और सुधांशु ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में राजेश इंदोलिया, विनोद सिंह, वेद प्रकाश के हाथो खिलाड़ियों को पुरस्कार दे कर उनका सम्मान किया गया। यूटिलिटी टीम का संचालन महेंद्र तिवारी और हिण्डाल्को कॉमन टीम का संचालन बैजू जी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोरंजनालय की टीम ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment