अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत

---Advertisement---

 

विंढमगंज /सोनभद्र थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवार-जोरूखाड के सीमा पर रात्रि 10:00 बजे अज्ञात वाहन द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौत हो गई,।
सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने उक्त युवक की पहचान रंजन पासवान उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र अशोक पासवान निवासी ग्राम पिपरखाड थाना कोन के रूप में की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रंजन तेंदु पत्ता का काम करता था।काम निपटाने के पश्चात मोटरसाइकिल से वापस घर आ रहा था।उक्त युवक जोरूखाड पहुंचा ही था कि तेज गति से आ रही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुँची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment