सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय पुलिस चौकी दुद्धी मे आगामी बकरीद त्यौहार के मद्देनजर नजर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की मौजूदगी मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई | जिसमे दोनों समुदाय के संभ्रांतजन व पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी रही | बैठक मे प्रशासन ने त्यौहार मनाने की रूपरेखा जाना | इस दौरान लोगों ने सड़को पर नित्य हो रहे अतिक्रमण से जाम की स्थिति के बारे मे पुलिस को अवगत कराया साथ ही नगर में आवारा छुट्टा पशुओं के चलते नगर मे आये दिन हो रहे दुर्घटना को लेकर भी पुलिस को अवगत कराया और निदान की मांग की | पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा बकरीद का त्यौहार आपसी सौहार्द से मनाए , खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं कि जाएगी ,वहीं बकरों के अपशिष्ट को इधर उधर न फेंके बल्कि गढ्ढे खानकर उसका निस्तारण कर दें|उन्होंने कहा कि त्यौहार के दरमियान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए वहीं नगर की साफ सफाई भी चाक चौबंद हो| गड़बड़ी की स्थिति मे तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें |जिससे समय रहते उस पर काबू पाया जा सके | नवागंतुक कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने आम जनता से किसी भी समस्या को लेकर कभी भी मुलाकात करने की बात कही है | जनता की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा|इस मौके पर क़स्बा प्रभारी रामअवध यादब ,अमवार चौकी इंचार्ज मनोज सिंह, एसआई तेजबहादुर राय ,एसआई संजीव राय के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन , कन्हैया अग्रहरी ,सुरेंद्र अग्रहरी ,पंकज जायसवाल , आंनद अग्रहरी , जामा मस्जिद सदर कल्लन खां , सैयद फैजुल्लाह ,शमीम , फतेह मोहम्मद खां ,फकरुद्दीन अंसारी सहित दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे |

