सोनभद्र। लोढी स्थित जिला अस्पताल चौकी पर शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चिकित्सक स्टाफ पर कार्रवाई न होने के विरोध में विरोध प्रदर्शन करते हुए जताई नाराजगी वहीं जल्द से जल्द कार्रवाई न होने पर सोमवार को करेंगे उग्र विरोध प्रदर्शन जताएंगे आक्रोश दी चेतावनी ।
वही क्षेत्र पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला अस्पताल में
शुक्रवार को सदर ब्लाक अंतर्गत मुसहि क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा अपने परिवार को दवा लेने पहुंचे जाने पर वहां के कर्मचारियों द्वारा उनसे हुआ दुर्व्यवहार के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य ने चौकी में एप्लीकेशन देकर मामले में उच्च स्तरीय कार्रवाई की की मांग नहीं हुई कार्रवाई तो क्षेत्र पंचायत सदस्य संबंधित जिला अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ करेंगे विरोध प्रदर्शन। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने के खिलाफ शनिवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित चौकी प्रभारी को जल्द से जल्द कार्रवाई करने को बताया नहीं तो होगा उग्र धरना प्रदर्शन दी चेतावनी।
पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य राम भरोसे मुसहर ने बताया कि अपने परिवार के साथ दवा इलाज करना इतना कठिन हो गया है कि चिकित्सक व स्टाफ द्वारा मनमानी तरीके से कर्मचारी के ग्रुप बनाकर आम जनमानस और प्रतिनिधि को गाली गलौज मारपीट करने पर बड़ा हो जा रहे हैं वहीं ऐसा मामला मेरे साथ ही नहीं पूर्व में भी कई घटनाएं जिला अस्पताल में घर चुकी हैं इसके बावजूद जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई उनके ऊपर नहीं की गई जिससे उनके बढ़ते मन को लेकर आम जनमानस में भय उत्पन्न हो चुका है वही पीड़ित ने बताया कि संबंधितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना प्रशासन का दायित्व है नहीं तो हम संगठन के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करने को दिवस होंगे जिसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन प्रशासन की होगी इस मौके पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष रामसेवक पटेल राम वंश ,फेवई सिंह पटेल,राजू शर्मा, विजय कुमार भारती, चन्द्र मनी सिंह ,राम लाल,ईश्वर प्रशाद आदि लोग मौजूद रहे।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चौकी का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, June 8, 2024 4:14 PM
---Advertisement---

