इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 30 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी और आटा के साथ डाटा फ्री – अखिलेश यादव ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र | सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के खेल मैदान पर एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अपने सरकार मे किये गए एक – एक कार्यों को वहां मौजूद जनता के सामने गिनाया | जिसमे पक्की सड़क से लेकर बिजली , सिंचाई,शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ जनता के हित मे किए गए सुरक्षा व्यवस्था आदि रही | सपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश मे मिर्जापुर और सोनभद्र काफी पिछड़ा और आदिवासी जिला जाना जाता है इसलिए हमारी सरकार ने बनारस से लेकर सोनभद्र तक को फोरलेन से जोड़ने का कार्य किया था एवं सिंचाई के लिए अमवार मे बंद पड़े कनहर सिंचाई परियोजना को शुरु कराया ताकि नहरों के माध्यम से किसानों के खेत तक पानी पहुंचाया जा सके तथा स्वास्थ्य के लिए हमने डायल 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की थी ताकि गांव के लोगों को अस्पताल तक आने मे किसी भी तरह की परेशानी से बचाया जा सके जबकि शिक्षा के जगत मे क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए हमने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए ताकि वह इसका लाभ लेकर अपने शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठा सके, और सुरक्षा के लिए हमने 100 नंबर की पुलिस व्यवस्था लोगों को दी ताकि किसी भी घटना के होने के बाद आपको थाने आने की जरूरत ना पड़े पुलिस खुद ब खुद आपके दरवाजे पर पहुंचे और मामले को हल करें | लेकिन इस सरकार मे ये सारी व्यवस्था बदहाल हो गई है | अगर केन्द्र मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा, और प्रदेश में सरकार होने पर दुद्धी को जिला बनाया जाएगा। आपको बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव तपती धूप मे भीड़ भरी जनसभा को देख कर काफी खुश नजर आये | उन्होंने कहा कि केंद्र की 10 साल और प्रदेश की 7 साल के अंदर क्या आप लोगों ने कोई बदलाव देखा है तो बताये, कहीं कोई बदलाव नही हुआ, फौज मे अग्निवीर की व्यवस्था लाकर नौजवानों की नौकरी मात्र 4 साल का करके छला गया , नोटबंदी से महंगाई बढी़ है एवं पेपर लीक के मामले से पढ़े-लिखे नौजवानों का भविष्य अंधकार मय हो गया है | इसलिए अगर केंद्र मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो जिस प्रकार से नेताजी ने कन्या विद्याधन की शुरुआत सबसे पहले मिर्जापुर और सोनभद्र से किया था इसी तर्ज पर हमारी इंडिया का गठबंधन की सरकार देश के प्रत्येक गरीब महिला के खाते मे 8,500 दिए जाएंगे और इसकी शुरुआत भी मिर्जापुर और सोनभद्र जिले से किया जाएगा एवं गरीबों को मिलने वाले राशन को दुगूना किया जाएगा तथा राशन के साथ आटा और डाटा दोनों फ्री देने का काम भी इंडिया गठबंधन के द्वारा किया जाएगा | अंत मे उन्होंने वहाँ मौजूद सभी मतदाता बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि आप लोग 1 जून को लोकसभा चुनाव मे सांसद पद के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार एवं दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ को साइकिल निशान पर बटन दबाकर भारी मतों से बिजयी बनाएं | इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी सांसद छोटेलाल खरवार दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ , दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवध नारायन यादव, आत्माराम यादव, जगदीश यादव, अनिल यादव, शिवकुमार, नकछेदी यादव, प्रभु सिंह,दिनकर कपूर,कल्लन खां, अनवर अली , रमाशंकर यादव काग्रेंस जिलाध्यक्ष , आशुतोष चौबे सहित काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के सभी दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में जनता जनार्दन मौजूद थी |

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment