बंधी में डुबने से एक अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरहरी टोला पेड़रहवा में बंधी में डुबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।शनिवार को ग्राम पंचायत जुगैल टोला कोइलीडाड़ निवासी दयाराम बैगा पुत्र बुधई उम्र लगभग 51 वर्ष की बंधी में नहाने के दौरान डुब गए।नहाकर वापस लौटने मे काफी देर हुई तो बहु के मायके वाले खोजबीन करने लगे। बंधी के पास में कपड़ा मिलने से बंधी में ग्रामीणों की सहयोग से खोजबीन शुरू हुई तो कुछ देर बाद ग्रामीणों कि मदद से शव को बाहर निकाला गया।बहु के मायके वालों ने किसी प्रकार स्वजनों को जानकारी दी गई तो परिजन शव को लेकर अपने घर कोइलीडाड़ ले आए। तत्पश्चात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जुगैल दिनेश यादव को सूचना दी गई दिनेश यादव ने अपने निजी वाहन द्वारा परिजनों को लेकर जुगैल थाना सूचना हेतु ले गए।सुचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया दयाराम अपने बहु को बिदाई कराने के लिए शुक्रवार को अपने समधी के घर गए थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment