अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। तपती-जेठ का महीना शुरू होते ही चुनावी प्रचार का पारा तेज हो गया है। लोकसभा और एक विधानसभा के उप चुनाव के लिए सभी दलों के प्रत्याशियों एवं समर्थकों ने अपनी पूरी ताकत लगा दिया है। प्रत्याशियों के द्वारा जगह-जगह गांव में सभाएं का नेता अपने पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में लोकलुभावन वादे करके वोट मांग रहे हैं, वहीं प्रत्याशी शहर-शहर,गांव-गांव घर-घर घूम कर आम मतदाताओं से हाथ जोड़कर और पैर छूकर प्रणाम करते हुए दिल्ली और लखनऊ पहुंचने के लिए आम जनता से वोट मांग रहे हैं। मतदाता सारे प्रत्याशियों को वोट देने का भरोसा दे रहे हैं। सभी दलों के प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव में घूम रहे हैं और मतदाताओं से चुनाव निशान पर वोट देने का अपील कर रहे हैं वही मतदाता वोट देने का सबको भरोसा दिलाते हुए अपनी चुप्पी भी साधे हुए हैं।
इस बार लोकसभा चुनाव में और दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा टक्कर होने की संभावना व्यक्त किया जा रहा है। चुनाव में इस बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में है इसके अलावा अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में अपने भाग्य को आजमा रहे हैं और आम जनता से मिल रहे हैं और वोट मांग कर दिल्ली और लखनऊ पहुंचने का जुगाड़ में है। तमाम पार्टी के प्रत्याशी और कार्यकर्ता तेज धूप से बचने के लिए जेठ के दोपहर में कहीं घर तो कहीं पेड़ का सहारा लेकर छांव की तलाश कर रहे हैं और शाम होते ही अपने मिशन प्रचार में निकल जा रहे हैं। अब आने वाला समय किसके पक्ष में होगा यह कहां पाना अभी मुश्किल है। अभी सभी मतदाता प्रत्याशियों का गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस बार के हो रहे लोकसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी श्रीमती रिंकी कोल और समाज वादी पार्टी के प्रत्याशी छोटेलाल खरवार के बीच कड़ा मुकाबला होगा,और दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव मैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी विजय सिंह गोंड जो पहले भी कई बार विधायक और मंत्री रहें हैं के बीच सीधा मुकाबला होने की प्रबल संभावना दिख रहा है।
तपती-दोपहर में चुनावी सरगर्मी हुआ तेज, चुनावी प्रचार तेज,प्रत्याशी गांव गांव कर रहे हैं नुक्कड़ व जनसभा।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, May 25, 2024 4:53 AM
---Advertisement---

