सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव मे आज सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि उदय कुमार, पंकज कुमार, सर्वेश कुमार तीनों निवासी अमवार कुल चार लोग घायल हो गए।
ऑटो सवार तीनों घायलों को इलाज हेतु दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उदय की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया है। वही घायल ऑटो चालक को कहीं अन्यत्र इलाज हेतु ले जाया गया। जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार तीनो लोग अमवार से बभनी मे तिलक चढ़ाने गए हुए थे। तिलक चढ़ाकर वापस लौटते वक्त नौडीहा गांव मे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो चालक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। वही घायलों मे से उदय कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया है।

