बभनी/सनभद्र, चार वारंटियों को बभनी पुलिस ने गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।*लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थाना बभनी पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.05.2024 को 04 नफर वारंटी 1.अवधेश पुत्र मोहरलाल उम्र करीब 38 वर्ष, 2.दशरथ पुत्र गोविन्द उम्र करीब 39 वर्ष, 3.लालमन पुत्र जदगेव उम्र करीब 60 वर्ष, 4.सुखलाल पुत्र मोहन सिंह उम्र करीब 40 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम बरवें थाना बभनी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 सदानन्द राय थाना बभनी जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 भरत यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र ।

