अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी सीमा अंतर्गत पारस पानी में शुक्रवार की भोर लगभग 4 से 5 बजे के बीच खड़ी ट्रक में तेज गति से आ रही दुध्दी से वाराणसी जा रही स्कार्पियो ने मारा जोरदार टक्कर पांच घायल हो गए।
यह घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशव महाविद्यालय परास-पानी के सामने की हैं जिसके उपरांत स्कॉर्पियो में सवार एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर एकत्रित स्थानीय लोगों ने पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी।

