सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटौली गाँव निवासी वृद्ध सुखदेव गोंड़ पुत्र जानशाह उम्र 65 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली ,घटना के समय घर मे कोई नही था | सुबह जब चरवाहों की नजर एकांत में स्थित सुखदेव की आवास की ओर गई तो सुखदेव का शव बरामदे मे लटकते देखा तो सन्न रह गए ,सुखदेव का शव पंखे के कुंडी के सहारे गमछे से लटक रहा था |चरवाहों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी ग्राम प्रधान ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस दी, मौके पर पहुँचे एसएसआई काशी सिंह कुशवाहा ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया वहीं घटना के कारणों को पता लगाने में जुट गए है | ग्रामीण प्रकाश भारती ने बताया कि मृतक का एक लड़का है जो बाहर काम करने गया है ,बहु कोटा मे रहती है ,मृतक अपने पत्नी के हत्या के आरोप में 20 वर्ष सजा काट कर 2018 में जेल से बाहर आया था |तब से घर में अकेले रहता था| फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गयी है |

