अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला(सोनभद्र) मंगलवार रात हैदराबाद स्थित सिकंदराबाद में बारी डाला से वाहन चालक का काम करने गए दो बाइक सवार युवकों की तेज़ रफ्तार टीपर से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पे सवार एक युवक गिरकर टीपर वाहन के नीचे आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव गुरुवार रात 8 बजे एम्बुलेंस से हैदराबाद से बारी-डाला सोनभद्र पहुंचा। बता दें कि दीपक कुमार खरवार पुत्र रामलखन निवासी बारी डाला नियर अघोर सेवा सदन चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र 36 वर्ष सिकंदराबाद, हैदराबाद स्थित एक कंपनी में वाहन चालक का काम करते थे, जिनकी मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी चंदा देवी ने बताया कि दीपक हैदराबाद में एक कंपनी में ट्रक चलाया करते थे। उनकी दो बेटियां भी हैं दीपांजलि 5 वर्ष व परी 2 वर्ष और उनके पिता का वाराणसी से माउथ कैंसर का इलाज भी चल रहा है। पोस्टमार्टम उपरांत मृतक का शव एम्बुलेंस से सिकंदराबाद, हैदराबाद से बारी-डाला सोनभद्र लाया गया। गुरुवार रात्रि परिजनों द्वारा स्थानीय गोरादह शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सड़क दुर्घटना में हुई मौत, हैदराबाद कमाने गया था युवक क्षेत्र में शोकाकुल।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, May 17, 2024 3:32 PM
---Advertisement---

