कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चोपन।

---Advertisement---

क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा चोपन बिते कई महिनो से स्टाफ की कमी से जूझ रहा है जिसके चलते बैंक ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है दूर दराज से आने वाले ग्राहकों को बैंक कर्मचारी न रहने से हलकान होना पड़ रहा है जिस कारण लगभग 50 हजार से अधिक ग्राहकों का लेनदेन प्रभावित हो रहा है समस्या को लेकर लगातार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो पा रही है इससे खाता धारकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है बैंक अफसर की लापरवाही का खामियाजा स्टेट बैंक आफ इंडिया शाखा चोपन से जुड़े हजारों ग्राहकों को भुगतना पड़ रहा है | जानकारी के मुताबिक बैंक शाखा में बीते तीन-चार माह से कर्मचारियों की भारी कमी है बैंक में 4 कर्मचारियों की आवश्यकता है इसके सापेक्ष दो कर्मचारी ही तैनात हैं जिससे बैंक शाखा में लेनदेन करने वाले ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राहकों में दिनेश गर्ग,हर्षित,आशीष,सुनील एवं ग्रामीणों का कहना है कि कई सप्ताह से नया डेबिट कार्ड बनवाने,पैसा निकासी,केवाईसी कराने समेत अन्य कई लेनदेन के कार्यों को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है विभागीय अफसर से भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि चोपन स्थित स्टेट बैंक पर नगर के रेलवे विभाग, विद्यालय, व्यापारी वर्ग के साथ ही ग्रामीण अंचलों के हजारों ग्राहक हैं परन्तु मौजूदा समय में जिस प्रकार से कर्मचारियों की कमी है उससे बैंक ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है वहीं इस बाबत कार्यवाहक बैंक मैनेजर कृष्ण कुमार शर्मा का कहना है कि स्टाफ की तैनाती को लेकर कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा उनका प्रयास है कि खाता धारकों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो अब देखना यह हैं कि इस समस्या से उपभोक्ताओं को कब राहत मिलता हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment