चोपन पुलिस द्वारा खोये/गिरे हुए 01 मल्टीमीडिया मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया सुपुर्द।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आवेदक सुमित जैन पुत्र अखिलेश कुमार जैन निवासी वार्ड नं0-15 स्वर्णकार कालोनी जनपद विदिशा म0प्र0 का मोबाइल दिनांक 09-03-2024 को कहीं खो गया था, जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना चोपन पुलिस को दी गयी तो पीड़ित के खोये हुये मोबाइल की डिटेल यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/ गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया। इसी क्रम में दिनांक-16.05.2024 को थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुये मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामी खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया और आमजनों द्वारा पुलिस टीम की भूरी भूरी कोटि-कोटि प्रशंसा की गयी।

– बरामद करने वाली टीम का विवरण:-

1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन सोनभद्र ।

2. कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार थाना चोपन सोनभद्र ।

3. का0 सुनील कुमार यादव थाना चोपन सोनभद्र ।

4. म0का0 शकुन्तला सरोज थाना चोपन सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment