सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह व डीएफओ स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर विंढ़मगंज पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध खनन खननकर्ताओं के खिलाफ मुहिम शुरू कर दिया है , इसी क्रम में बुधवार की भोर मे 4 :30 बजे एसओ विंढमगंज को सूचना मिली कि कनहर नदी से अवैध बालू खनन कर ड्योढ़ी मे एक घर के समीप डंप कर के टीपर मे लोडिंग की जा रही है | सूचना मिलते ही रात्रि गश्त कर रही दोनों टीमे जब मौके पर पहुँची तो नजारा देख दंग रह गयी | वहां पर एक घर के समीप ज्यादा मात्रा मे बालू डंप थी जो एक टीपर मे मजदूरों द्वारा लोडिंग की जा रही थी ,उधर पुलिस व वन विभाग की टीम को दूर से ही देख टीपर चालक नौ दो ग्यारह हो गया| एसओ श्यामबिहारी ने टीपर वाहन को वन विभाग को कार्रवाई हेतु सुपुर्द कर दिया| जिसे वन कर्मी विंढमगंज रेंज कार्यालय लाकर सीज कर दिये| विंढमगंज रेंजर इमरान खान ने सेलफोन पर बताया कि पकड़े गये वाहन को वन अधिनियम मे कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है ,सीजर रिपोर्ट डीएफओ को प्रेषित की जा रही है|रेंजर ने बताया कि टीपर घिहवी निवासी देववंश यादव की है| उन्होंने बताया कि प्रकरण के टीपर का स्वामी देववंश यादव , श्रीकांत यादव ,धीरज यादव ,अंकुर यादव सहित अन्य के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 5/26, 41/42, 69 के तहत कार्रवाई की जा रही है|बता दें कि प्रशासनिक अधिकारियों के चुनाव मे व्यस्त देख अवैध खननकर्ताओ की चांदी कट रही थी ,लेकिन पुलिस व वन विभाग के सक्रिय होने से इनके मंसूबे पर अब पानी फिरने लगा है | और लगातार अवैध खनन के खिलाफ हो रही कार्रवाई से उन लोगों मे हड़कंप गया है |

