अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/गिरने से संबंधित मोबाइल सेट की बारामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया है। बुधवार दिनांक 8.5.2024 को थाना चोपन द्वारा अथक परिश्रम करते हुए रेडमी नोट 9 प्रो मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर थाना चोपन पुलिस द्वारा खोए हुए मल्टीमीडिया मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को सुपुर्द किया गया। जिस पर मोबाइल फोन एवं आम-जन ने पुलिस टीम की प्रशंसा की।
अवगत कराते चलें कि आवेदक शुभम पुत्र धनंजय कुमार निवासी रेलवे कॉलोनी सिंदुरिया, थाना चोपन जनपद सोनभद्र का मोबाइल दिनांक 15.4.2024 को कहीं खो गया था।
जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना चोपन पुलिस को दी गई तो पुलिस के कोई ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराया गया।
– बरामद करने वाली पुलिस टीम में।
– थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह
– कंप्यूटर ऑपरेटर सुशील कुमार
– कांस्टेबल सुनील कुमार यादव

