दुद्धी मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं का चुनाव को लेकर बैठक हुई संपन्न ||

---Advertisement---

 

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी के वार्ड नंबर 6 मे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की दुद्धी विधानसभा 403 के उप चुनाव एवं लोकसभा चुनाव के संदर्भ मे भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान कराए जाने को लेकर एक अहम बैठक मोर्चा के अध्यक्ष राफे खां की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई | सबसे पहले कार्यक्रम मे आये हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मल्यार्पण कर सम्मानित किया गया l इस दौरान बैठक के मुख्य अतिथि नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन व विशिष्ट अतिथि विधानसभा मोर्चा प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने अपने उदबोधन में संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन कल्याणकारी नीतियों मे किसी भी प्रकार का जाति , धर्म , संप्रदाय , वर्ग को लेकर पक्षपात नहीं किया गया है l नगर पंचायत दुध्दी मे लगभग 5 हजार प्रधानमंत्री शहरी आवास मे लगभग 50% अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को बिना किसी भ्रष्टाचार, करप्शन , घुस के प्रदान किया गया है l संप्रदाय के नाम पर खून खराबा पूर्ण रूप से बंद हुआ है l यूक्रेन – रूस युद्ध, हो या कतर , अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध मे फंसे हिंदू, मुस्लिम भाइयों को युद्ध भूमि से सुरक्षित वापस भारत सहित बांग्लादेश ,पाकिस्तान के मुस्लिम वर्ग आदि के लोगों को सुरक्षित देश वापसी भारत सरकार द्वारा कराया गया l करोना वैक्सीनेशन को लेकर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे अफवाह पर सजग रहने की अल्पसंख्यक मोर्चा को विधानसभा मोर्चा प्रभारी जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने बात समझाई l नगर पंचायत के चुनाव मे मुस्लिम बंधुओं द्वारा मिले सहयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा किया गया l अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सहित मोर्चा के दर्जनों पदाधिकारीयो ने भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रवण सिंह गौड़ के पक्ष में मतदान करने व कराने का संकल्प लिया l इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष राफे खां, उपाध्यक्ष सरफराज खां , कफिल अहमद, हसमुद्दीन अंसारी, महामंत्री शाहनवाज अली (सभासद) , मंत्री सैयद ज्याउल मुस्तफा, मेराज हुसैन कोषाध्यक्ष सलमान खां कार्यालय प्रभारी शाहिद अंसारी , मोबीन अहमद, फैजुर्रहमान,महफूज खां , कन्हैया लाल अग्रहरि एडवोकेट ,लोक गायक अटल कुशवाहा, नान्हू राम अग्रहरी सहित दर्जनों मुस्लिम अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहें l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment