डूमरडीहा गाँव मे 56 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर दे दी जान , परिजनों मे मचा कोहराम

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीहा गाँव के रहने वाले 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति जीवनाथ गोंड़ पुत्र हरिवंश गोंड़ ने अपने घर से कुछ दूर पर स्थित पाही पर बड़ेर मे रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अधेड़ की मौत की सूचना जब परिजनों को हुई तो वे सन्न रह गए। आनन फानन मे परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान व पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।जानकारी के अनुसार मृतक के तीन बेटे हैं। और सभी विवाहित है। अधेड़़ व्यक्ति ने किन परिस्थितियों मे फांसी लगाया, पुलिस इसकी जाँच पड़ताल मे जुट गयी है | लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नही है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment