सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | आज बुधवार को दुद्धी नगर स्टेशन से लगभग शाम 4:55 पर गुजर रही कोयला लदी मालगाड़ी के छठवें नंबर के वैगन से धुआं उठता देख तत्काल रूप से सभी रेल कर्मी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंच गए और प्राइवेट पानी के टैंकर से बैगन मे लगी आग को बुझाने के प्रयास मे लग गए |प्राप्त जानकारी के अनुसार जीबीजीजी (म.प्र ) (अप)स्टेशन के लिए एक मालगाड़ी कोयला लोड कर झारखंड से आ रही थी। कि रास्ते में किसी वक्त इंजन से लगी हुई छठे वैगन मे आग लग गई। लेकिन सबसे बड़ी बात ये रही कि कोयला लदी मालगाड़ी कई स्टेशनों से गुजरते हुए जब दुद्धी नगर स्टेशन पर पहुँचा तभी रेलकर्मियों ने छठे नंबर के बैगन से धुआँ उठता देख सकते मे आ गए | मौके पर मौजूद स्टेशन मास्टर ने अन्य रेलकर्मियों के सहयोग से आनन- फानन मे प्राईवेट टैंकर के माध्यम से घंटो मेहनत के बाद आग पर काबू पाया | आपको बता दें कि आग की जानकारी मिलने के बाद तत्काल रूप से स्टेशन मास्टर व उनके अन्य सहयोगीयों ने बोगी से धुआं उठता देखा और आग बुझाने हेतु पहुंच गए और पानी के टैंकर से उक्त वैगन मे लगे आग को बुझाने के लिए लगभग 8:00 बजे तक कड़ी मशक्कत करते रहें । इस मौके पर शैलेश कुमार, एन. के.सिन्हा, ,निशांत प्रतीक ,सुरेश साव ( प्वाइंट मैन) ,आर पटवारी (प्वाइंट मैन),राजीव कुमार यादव (प्वाइंट मैंन) , पंकज सिंह आरपीएफ सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे।

