ग्राम प्रधानों की लापरवाही से बन्द पड़ा है आरओ प्लांट पानी की किल्लत से जूझ रही आवादी

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर(सोनभद्र) एनटीपीसी रिहंद परियोजना सीएसआर द्वारा समीपी गाँव सिरसोती तथा डोडहर में लाखों की लागत से बनाया गया चार आरओ प्लांट रखरखाव और मरम्मत के आभाव में धूल फांक कर वर्षो से बन्द पड़ा है।भीषण गर्मी के कारण जलस्तर नीचे भाग रहा है हैंडपम्प पानी की जगह लालपीला कीचड़ उगल रहे है वहीं ग्रामीणों को शुद्ध पानी पिलाने के लिए परियोजना प्रबंधन द्वारा दोनों गाँव मे लगाया गया चारो प्लांट बन्द पड़ा है। बताया जाता है कि वर्षो पूर्व गाँव के रहवासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने की नीयत से सीएसआर बिभाग ने लाखों की लागत से सिरसोती में तीन और डोडहर में एक आरओ प्लांट का निर्माण करा कर ग्राम पंचायतों को सुपुर्द कर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी दी थी लेकिन तत्कालीन ग्राम प्रधानों की उदासीनता के कारण दोनों गाँवों में लगाए गए चारो आरओ प्लांट मरम्मत के अभाव में बन्द हो गए तब से अब तक लगभग दस वर्षों के बीच कई ग्राम प्रधान बदले लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नही दिया। बताया जाता है कि जब तक एनटीपीसी प्रबन्धन द्वारा आरओ प्लांट का संचालन कराया गया तब तक तो ठीक ठाक चलता रहा और हजारों लोग शुद्ध पानी पीकर खुश थे लेकिन जैसे ही ग्राम प्रधानों के हाथ मे संचालन का कार्य सौंपा गया चारो आरओ प्लांट बन्द कर दिए गए। लाखों की लागत से बनाया गया चारो आरओ प्लांट दस वर्षों से बन्द रहने के कारण अब जंग खाकर बर्वाद हो चुके है तो ग्रामीण शुद्ध पानी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।परियोजना प्रबंधन सीएसआर बिभाग का कहना है हमने सुविधा मुहैया करा दिया था संचालन करना ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी थी जब ग्राम प्रधान रखरखाव की जिम्मेदारी नही सम्हाल पा रहे है तो इसके लिए ग्राम प्रधान जिम्मेदार हैं।ग्रामीण मानसिंह गोड़,उदयभान,गंगा सिंह,जयराम,रामशरण,गणेश,लालबहादुर,सीताराम सहित सिरसोती गाँव के टोला नकटू निवासियों अन्य तमाम लोगों ने तत्काल आरओ प्लांट चालू कराने की माँग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment