शक्तिनगर/सोनभद्र,
संत जोसफ़ स्कूल, एनटीपीसी शक्तिनगर सोनभद्र में जनपद स्तरीय प्रथम हैमर बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा, प्रसीडेंट संतोष कुमार पांडेय, सचिव दीपक कुमार श्रीवास्तव आर्गेनाइजर सिक्रेटरी अशोक कुमार सिंह ने दीपप्रज्ज्वलन करके खेल का शुभारम्भ किया।
बालक और बालिका वर्ग की टीमों ने पूरी ऊर्जा के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रचंड गर्मी में भी उत्साहजनक प्रदर्शन किया। संतजोसेफ़ स्कूल की बालिका वर्ग की टीम ने विजेता का ख़िताब हासिल किया तो बालक वर्ग में प्रकाश जीनियस स्कूल, राबर्ट्सगंज की टीम ने बाजी मारी। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण जेम्स, सी एस जोशी, अशोक सिंह, विमल शर्मा, मायाराम गुप्ता, संतोष, मृत्युंजय कुमार सहित प्रतियोगी छात्रों एवं उनके अभिभावकों की उपस्थिति रही।
*जनपद स्तरीय हैमर बाल प्रतियोगिता का आयोजन
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, April 30, 2024 2:56 PM
---Advertisement---

