दो दर्ज मुकदमों में वांछित अभियुक्त को तमंचा कारतूस के साथ बभनी पुलिस ने  किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 बभनी /सोनभद्र  अवैध शराब की तस्करी के ,दो दर्ज मुकदमों में वांछित अभियुक्त को तमंचा कारतूस के साथ बभनी पुलिस ने  किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आप0 सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में दिनांक 24.04.2024 को समय करीब 21.50 बजे थाना बभनी पुलिस द्वारा आसनडही बार्डर पर सघन चेकिंग के दौरान एक नफर वांछित अभियुक्त अमरेश गुप्ता उर्फ बिक्कल पुत्र रामनगीना उर्फ भोला निवासी चैनपुर थाना बभनी जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद मोटर साइकिल अपाचे UP64AU5228 व दो अदद मोबाइल टच स्क्रीन बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तार के सम्बन्ध में थाना बभनी पर मु0अ0सं0-56/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 13/2024 धारा 60/63 आबकारी एक्ट व 201 भादवि तथा मु0अ0सं0 50/2024 धारा 60/63 आबकारी एक्ट में वांछित चल रहा था ।*

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1.अमरेश गुप्ता उर्फ बिक्कल पुत्र रामनगीना उर्फ भोला निवासी चैनपुर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1.एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर
2.एक अदद मोटर साइकिल अपाचे UP64AU5228 ।
3.दो अदद मोबाइल टच स्क्रीन ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सदानन्द राय, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 बीर बहादुर चौधरी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3.उ0नि0 सुनील कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, हे0का0 भरत यादव, हे0का0 रामअशीष यादव, का0 मन्टू कुमार सिंह थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment