27 अप्रैल को इंडिया गठबंधन का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बभनी मे ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। लोकसभा चुनाव एवं 403 दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर इंडिया गठबंधन का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन 27 अप्रैल को बभनी मे किया गया है। उक्त जानकारी इंडिया गठबंधन के संयोजक प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट ने दिया | उन्होंने मीडिया को दिये गये बयान मे बताया कि इंडिया गठबंधन का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मे 403 दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव मे इंडिया गठबंधन के घोषित प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ तथा इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी को चुनाव मे सफल बनाने के लिए प्रभावी रणनीति बनाए जाने के लिए बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि सभी घटक दलों का ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 27 अप्रैल को 11 बजे बभनी के दक्षिणांचल इंटर कॉलेज मे आयोजित किया गया है। इंडिया गठबंधन के संयोजक ने सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयो को समय पर उपस्थित होने केलिए अपील किया है ताकि चुनाव पर प्रभावी रणनीति बनाकर लोकसभा प्रत्याशी एवं 403 दुद्धी विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी को विजयी बनाया जा सके ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment