मुगलसराय / चंदौली।
मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा 25000 रूपए का ईनामिया, गैगेस्टर के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनय कुमार सिह एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर श्री अनिरूद्ध सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय श्री विजय बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0स0 310/2023 धारा3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना अलीनगर जनपद चन्दौली में वांछित अभियुक्त व 25000 रुपये का इनामियाँ इशहाक पुत्र मो0 अहमद निवासी तलापतिवारी थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज उम्र करीब 52 वर्ष की गिरफ्तारी हेतु बार बार दबिश दिया जा रहा था एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000/- रुपया का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त इशहाक उपरोक्त को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 23.04.24 को समय करीब 10.15 बजे चन्धासी मंडी पोखरा के पास के मन्दिर से गिरफ्तार कर लिया गया । नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

