तमंचा 315 बोर व  जिन्दा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को करमा पुलिस ने किया गिरफ्तार-

---Advertisement---

मुस्तकीम खान,,

करमा /सोनभद्र   तमंचा 315 बोर व  जिन्दा कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त को करमा पुलिस ने किया गिरफ्तार-पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.04.2024 को थाना करमा पुलिस टीम द्वारा सरौली पुलिया के पास से अभियुक्त रमेश यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी ग्राम सरौली थाना करमा, जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर की बरामदगी कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 53/2024 धारा 3/25 आर्म्स Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*अभियुक्त का विवरण –*
01- रमेश यादव पुत्र हरिनाथ यादव निवासी ग्राम सरौली थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र 32 वर्ष ।

*आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 75/2022 धारा 3/25 आर्म्स Ac,t थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
2. मु0अ0सं0 241/2010 धारा 302 भादवि, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र ।
3. मु0अ0सं0 247/2010 धारा 3/25 आर्म्स Act, थाना रा0गंज, जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार यादव, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
2.हे0का0 कौशलेश सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र
3.का0 अमित गुप्ता, थाना करमा, जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment