Sonbhadra crime:संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव,जांच मे जुटी पुलिस

By:

On: Monday, April 22, 2024 1:19 PM

---Advertisement---

सरफुद्दीन संवाददाता सलखन

सलखन सोनभद्र ।चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के टोला रानीडीह में निर्माणाधीन पानी टंकी में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सुचना पर पहुंची चोपन पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई। जानकारी के मुताबिक लोकेश पांडेय पुत्र नंदलाल पाण्डेय उम्र लगभग 31 वर्ष ग्राम रजहारा पलामू झारखंड का रहने वाला था जो रानीडीह में बन रहे हर घर जल योजना अंतर्गत पानी टंकी के निर्माण कार्य में कार्य करता था सोमवार को सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में पानी में गिर गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई काफी देरी के बाद कंपनी के लोगों को जब पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई साथ ही मृतक के परिजनों को सुचना दी गई परिजनों के पहुंचने के पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment