Sonbhadra Crime:संदिग्ध परिस्थितियों में बडेर के सहारे लटकता मिला दुकान संचालक का शव

By:

On: Monday, April 22, 2024 11:20 AM

---Advertisement---

Sonbhadra: सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर बाजार में बर्तन दुकान संचालक व्यक्ति ने मधुपुर की झपरी बस्ती स्थित अपने खपरैल के मकान में बडेर से फंदा लगाकर लटक कर जान दे दी। खेत में गेंहू कटाई कर रहे मजदूर जब बुलाने गये तो घटना की जानकारी हुई। परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पहुँचे सुकृत चौकी प्रभारी अरविंद गुप्ता ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।जानकारी के मुताबिक राम सकल (48) पुत्र बेनी मौर्य कई वर्षों से मधुपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। कस्बे में ही अपना रिहायशी मकान बनवा कर पत्नी गीता देवी के साथ रहते थे। बड़ी लड़की सपना (27) की शादी कर चुके थे जबकि दूसरी पुत्री साधना और छोटा बेटा विशाल (23) अभी पढ़ाई कर रहें हैं। सोमवार की सुबह झपरी बस्ती स्थित अपने पैतृक कृषि भूमि पर गेहूं की कटाई मजदूरों से कराने हेतु गये हुये थे, सुबह साढ़े आठ बजे के करीब घर पर फोन कर कुछ बातचीत की उसके बाद खेत पर स्थित खपरैल के मकान के अंदर चले गये, काफी देर बाद खेत में गेहूं की कटाई कर रहे मजदूर जब घर पर पहुँचे तो मंजर देख शोर मचाया। वहीं बगल में अन्य पट्टीदारों का घर होने के कारण तमाम लोग मौके पर पहुँच गये और घटना की सूचना पुलिस और अन्य परिवार जनों को दी ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment