अग्रवाल मार्केट में सड़क हादसे में 5 घायल (2) की हालत गंभीर,रेफर।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रवाल मार्केट वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर पशु बचाने के चक्कर में दो बाइक सवार आपस में भीड़ गए बाइक सवारों की भिड़ंत की जद में उधर से जा रहा साइकिल सवार भी आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस हृदय विधारक घटना में चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। जबकि एक अन्य सामान्य रूप से घायल बताया जा रहा है। जिसमें एक महिला और एक बच्ची भी शामिल है। लगभग 15 मिनट बाद आई एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा दो घायलों की स्थिति गम्भीर देखते हुए बेहतर इलाज़ के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे वाली जगह पर लोगों ने ब्रेकर और जेब्रा क्रासिंग बनाने की मांग की है। क्योंकि अक्सर इसी जगह पर दुर्घटना होती है। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में ब्रेकर बनना अति आवश्यक है। घायलों में गोविन्द (30) पुत्र गोपाल निवासी बाडी डाला, रंगम (8) पुत्र गोविन्द, बासुदेव (35) पुत्र रामदयाल, मंजु (28) पत्नी गोविन्द,सुभाष चौधरी (55) वर्ष पुत्र अन्का माझी निवासी चोपन मल्हईया टोला के घायल हुए है। वही मंजू और वासुदेव की स्थिति को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में एक अन्य को भी चोट आई थी जिसको इलाज करके छूट्टी दे दी गई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि चार लोगों को इलाज के लिए लाया गया था और एक अन्य घायल भी इलाज़ के लिए आया है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद 2 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर की माने तो परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अग्रवाल मार्केट शिवम जनरल स्टोर के पास मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल में हुआ एक्सीडेंट हुआ। जिसकी जद में एक साइकिल सवार भी घायल हुआ है। राजगीरों की मदद से एंबुलेंस के द्वारा घायलों को चोपन सीएससी लाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सप्ताह में ये दूसरी घटना से स्थानीय लोग सकते में है और उन लोगों ने बताया कि अगर ब्रेकर या जेब्रा क्रासिंग बन जाये तो घटनाओं पर अंकुश लग सकता है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment