कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया के छात्र अक्षय कुमार मौर्य ने यूपी मे 9 वीं रैंक जिला मे प्रथम स्थान पाकर जिले का बढ़ाया मान

---Advertisement---

 

मुस्तकिम खान सोनभद्र

कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया के छात्र अक्षय कुमार मौर्य ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में नौंवा स्थान व जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया।
अक्षय कुमार एक साधारण किसान अंगद कुशवाहा के पुत्र हैं इनकी माता गृहिणी हैं एशोआराम से दूर रहकर इन्होंने अपनी पढ़ाई की।
अक्षय कुमार ने बताया कि वे प्रतिदिन 4 घण्टे पढ़ाई करते थे और परीक्षा के दिनों में 8 घण्टे इन्होंने पढ़ाई किया। साथ ही ऑफ लाइन कोचिंग भी करते थे। सफलता का श्रेय पूरे विद्यालय परिवार व माता पिता को देते हैं। इन्हें क्रिकेट खेलने का भी शौक है। सोशल मीडिया से ज्यादातर दूर ही रहते है। आगे की शिक्षा पूरी कर बड़ा ऑफिसर बनाना चाहते हैं।
वहीं अपने विद्यालय के छात्र द्वारा ऑल यूपी रैंकिंग में 9 वां रैंक प्राप्त करने पर कलावती देवी शिक्षण संस्थान पगिया के संस्थापक राम फल मौर्य जो विद्यालय में हमेशा मौजूद रहते हैं और छात्र छात्राओं के साथ ही अध्यापकों का भी मार्गदर्शन करते रहते हैं विद्यालय में अनुशासन व पठन पाठन पर सदैव अपनी नज़र बनाये रखते हैं ने बताया कि अक्षय बहुत ही मेधावी छात्र था, छात्र की सफलता से मैं और मेरा विद्यालय परिवार अति प्रसन्न हैं अक्षय ने विद्यालय ही नहीं अपितु पूरे जिले का नाम रोशन किया। मैं छात्र अक्षय कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment