कई गांवों में आग की लपटों से मचा हाहाकार 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर स्वाहा।

---Advertisement---

 

सोनभद्र/सोनभद्र । कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोना गांव में लगी आग ने अपने आसपास के पांच गांवों को जद में ले लिया। दैवी आपदा के कारण अचानक से लगी आग की लपट इतनी तेज थी की बहुत लोगों के प्रयास के बावजूद भी कई गांव जद में आ गए और कई लोगों की 50 बिगहे की गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।
आग की लपट इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाना बहुत मुश्किल था बहुत हो हल्ला करने पर गांव के भी काफी लोग वहां पर इकट्ठा हो गए और छोटी-छोटी टहनियों से आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे और कुछ लोग ट्रेक्टर से खेत की जुताई करने लगे कुछ लोग जनरेटर स्टार्ट करके पानी का छिड़काव करने लगे।
एक समय तो ऐसा लगा कि अब पांच गांव जलकर खाक हो जाएंगे लेकिन तब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी की कुशलता से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने तेजी से बढ़ रही आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 50 बीघा की फसल जलकर खाक हो चुकी थी।
अग्निशमन अधिकारी श्री राम साहनी भी राहत बचाव कार्य करने लगे।आग इतनी भयानक थी कि कई गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।
कई लोगों ने तो 112 नंबर एवं कोतवाली को भी सूचना दी जिस पर 112 नंबर एवं कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के संग मौके पर पहुंचने पर ग्रामीण भी उत्साह से भर गए और मिलकर आग पर काबू पा लिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment