नगर में परंपरागत तरीके से निकला भव्य रामनवमी रथयात्रा,आतिश- बाजी भी हुई।

---Advertisement---

 

नवरात्रि समाप्ति, रामनवमीं रथयात्रा पर मनमोहक झांकी देखकर पूरा नगर झूम उठा लगाएं जय श्रीराम।

भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनि जन हारी शोभा सिंधु खरारी।

श्रीराम रामेतिरामेति रमें रामे मनोरमें, सहऋनाम ततुल्यं रामनाम वरानने?
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष नववर्ष भी नवरात्रि समाप्ति पर सुबह से सभी मंदिरों में सुबह से महिला-पुरुष बच्चों भीड़ लग गया और शाम तक चलता रहा,कई मंदिर में पर नवरात्रि समाप्ति पर भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया।
संध्याकाल में लगभग पांच बजे कैलाश मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद रामनवमी रथयात्रा प्रीतनगर नगर,पूरा मार्केट भ्रमण के लिए निकला, रथयात्रा में रामभक्तों का हुजूम पड़ा रथयात्रा में मनमोहक झांकी देखकर नगर जनता देखकर भावविभोर हो गई सभी लोग एक सुर में जय श्रीराम जय श्रीरामरुद्राम् हर-हर महादेव का नारा जमकर लगाए जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत शीतल जल की लिए सुविधा था। जगह-जगह फुल गुलाल अबीर बरसा कर नगरवासियों ने रथयात्रा का स्वागत किया।
नगरपंचायत प्रशासन द्वारा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था मुहैया कराया गया था साथ ही साथ पूरे नगर फब्बारे वाली वाहन पानी का फुहारा जलूस के आगे आगे कर रही थी। जगह- जगह आतिश-बाजी भी हो रहा था।

वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, एस आई संग मय्-फोर्स रथयात्रा में चाक-चौबंद नजर आयें।
रामनवमी रथयात्रा में शामिल प्रमुख रुप से मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, चेयरमेन उस्मान अहमद नरसिंह तिवारी,अजय सिंह ,प्रदीप अग्रवाल, धर्मेंद्र जायसवाल,धर्मेंश जैन,सत्य प्रकाश तिवारी,राजन जायसवाल, रमेश कुमार उर्फ रिंकू हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम रथयात्रा में संग-संग शामिल रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment