ट्रैन की चपेट में आने से डाला निवासी युवक की मौत।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र ।थाना क्षेत्र के भलुआ टोला बस्ती के पास मंगलवार को एक युवक के घायल अवस्था में मिलने से लोग सकते में आ गए। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि भलुआ टोला के पास से रेलवे लाइन से युवक गुज़र रहा होगा और अचानक किसी अज्ञात ट्रैन की चपेट में आकर घायल हो गया होगा। युवक के पैर में चोट की निशान पाया गया है और युवक काफी देर से ट्रेन की चपेट में आने के बाद घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जैसे ही युवक की घायल होने की सूचना मिली तो आसपास के लोग पहचान के लिए कोशिश करने लगे। युवक की पहचान डाला निवसी सरोज (25) पुत्र स्वर्गीय शिव प्रसाद के रूप में हुई। जो कहीं बाहर का रहने वाला है और डाला में रहकर काम करता था। जिसे आनन फानन में चोपन सामुदायिक केंद्र 108 एम्बुलेंस की मदद से रहमत पुत्र रियाज़ खां के द्वारा चोपन सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर मौजूदा डॉक्टर अभय सिंह ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि काफी देर से ट्रेन की चपेट में आने के बाद मेडिकल की सहायता न मिलने के आभाव में युवक की मौत हो गई होगी।
समुदायिक केंद्र से मामले की जानकारी होते ही ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को जिला अस्पताल लोढ़ी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment