नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर कालाबजारी करने वाले 2  अभियुक्त गिरफ्तार,

---Advertisement---

 रॉबर्ट्सगंज /सोनभद्र । नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर कालाबजारी करने वाले 2  अभियुक्त गिरफ्तार आगामी लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा विभिन्न प्रकार के नकली उत्पादों का प्रयोग कर ग्राहकों से धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राहुल पाण्डेय के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक-14.04.2024 को समय रात्रि 22.45 बजे धर्मशाला रोड स्थित यूको बैंक के सामने वाली गली से नकली मोबिल व ट्यूब पर नकली ब्रान्डेड कम्पनी का रैपर व ट्रैडमार्क लगाकर ग्राहकों को धोखा देकर कालाबजारी वाले 02 नफर अभियुक्तगण क्रमश:- 01.उपेन्द्र उर्फ मंगल केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी निवासी धर्मशाला रोड थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष, 02. सैफ पुत्र रियाजूल हसनैन निवासी ब्रह्मनगर (दीपनगर) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से भारी मात्रा में नकली मोबिल, सुलेशन, ट्यूब व एक अदद टाटा मैजिक माल वाहक संख्या UP64AT6897 बरामद किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-270/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि व 63 कॉपीराइट अधिनियम व 103,104 ट्रैडमार्क एक्ट बनाम दो नफर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त व महावीर इण्टर प्राइजेज लहुराबीर का स्वामी नाम पता अज्ञात के पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण –*
01. उपेन्द्र उर्फ मंगल केशरी पुत्र नन्दलाल केशरी निवासी धर्मशाला रोड थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष ।
02. सैफ पुत्र रियाजूल हसनैन निवासी ब्रह्मनगर (दीपनगर) थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
1. विभिन्न ब्राण्ड के कुल 2065 डब्बे नकली मोबिल।
2. सुलेशन व 1183 अदद ट्यूब ।
3. एक अदद टाटा मैजिक माल वाहक संख्या UP64AT6897 ।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
1. प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रामसिंहासन शर्मा चौकी प्रभारी कस्बा रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 संदीप कुमार चौकी कस्बा रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।
4. का0 लवकुश खरवार चौकी कस्बा रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. का0 रमेश गौड़ थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
6. का0 विनय कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment