सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दुमहान गांव मे बृहस्पतिवार को सर्पदंश से एक युवक अचेत हो गया। जैसे ही परिजनों को इसका पता चला तो घर मे कोहराम मच गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र स्व० भोला सिंह निवासी दुमहान को एक विषैले सर्प ने काट लिया। जिससे युवक अचेत हो गया। अचेतावस्था में आनन फानन मे परिजनों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा इलाज जारी है।

