सेराजुल हुदा
सोनभद्र / दुद्धी । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे ईद -उल-फितर का त्यौहार बड़े ही अक़ीदत और एहतराम के साथ मनाया गया | सुबह से ही बच्चे बूढ़े जवान सभी लोग नए-नए परिधानों मे तैयार होकर ईदगाह मे नमाज के लिए पहुंचने लगे | आपको बता दें कि ईद की नमाज ईदगाह मे सुबह 8 बजे जबकि जामा मस्जिद मे 8.30 बजे अदा हुई | नमाज़ बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद दी । जामा मस्जिद व मक़तब जब्बारिया परिसर मे लोगों द्वारा नमाज़ अदा करने के बाद मुल्क के सलामती और उन्नति के लिए अपने अपने हाथों उठा कर दुआ मांगी | तत्पश्चात नमाजी़ कब्रिस्तान जाकर अपने अपने पुर्वजों ( मरहुमीन) के कब्रों पर फातिहा पढ़ने के बाद गंतव्यों को रवाना हुए और एक दूसरे के घरों तक पहुंचकर अपने सगे संबंधियों से गले मिल ईद- उल- फितर की मुबारकबाद देते हुए नजर आए और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा । वहीं ईद- उल -फितर की नमाज़ कस्बे के अलावा आसपास के क्षेत्र टेढ़ा, निमियाडीह , दिघुल गांव मे भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सकुशल संपन्न हुई । सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह , कस्बा इंचार्ज रामअवध यादव अपने अधिनस्थ सुरक्षा कर्मियों के साथ मौजूद रहे |

