मुस्तकिम खान सोनभद्र
क्षेत्र में मुस्लिम भाइयों का प्रमुख पर्व ईद पर नमाजियों द्वारा एक साथ नमाज अदा की और अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी गई।
मुस्लिम भाइयों का यह प्रमुख ईद का पर्व गुरुवार को बारी महेवा,पगिया,इमामबाड़े स्थित ईदगाह खैराही, भदोही, पापी, केकराही और करमा के लगभग सैकड़ो मुस्लिम भाइयों ने ईदगाह व मस्जिदों मे नमाज अदा किया l खैरही मस्जिद के मौलाना मोहम्मद सेराज अहमद की अगुवाई मे नमाजियों ने सुबह ईदगाह पर पहुंचकर एक साथ नमाज अदा किये और अमन चैन की दुआ मांगी।और एक दूसरे के गले मिले मौलाना सेराज अहमद ने बताया कि यह हम मुस्लिम भाइयों का प्रमुख पर्व माना जाता है
। रमजान के महीने में 30 दिन रमजान के रोजा होने के बाद यह प्रमुख पर्व ईद के रूप में मनाया जाता है ।यह पर्व भाईचारे की एकता और समानता की प्रतीक माना जाता है । नमाज अदा करने के बाद सभी मुस्लिम भाई दूसरे के गले मिलकर बधाइयां दी और वापस घर जाने के पश्चात सभी ने घर-घर जाकर गले मिले सेवइयां और पकवान का भी खूब चाव से स्वाद चखे। ईद की एक दूसरे की बधाइयां दी l सुरक्षा की दृष्टि से करमा थाना प्रभारी राज कुमार सिंह मय फोर्स चक्रमण करते रहे एस आई आशीष सिंह ने बताया कि इलाके में 8:00 से 8:30 बजे तक सभी जगह पर नमाज अदा की गई और ईद का पर्व सकुशल संपन्न हुआ ।

