तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी संघ का 15 से भूख हड़ताल का अल्टीमेटम

---Advertisement---

बग्गा सिंह

बीजपुर(सोनभद्र) यूपीपीसीएल उपखंड अधिकारी म्योरपुर के कार्यप्रणाली से नाराज संविदा बिजली कर्मचारियों ने एक्सीयन पिपरी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौप कर 12 अप्रैल तक द्वियपक्षी वार्ता कर समस्या के समाधान की माँग की है।अन्यथा की स्थित में खण्ड क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत विभिन्न उपकेंद्रों पर संविदा कर्मी 13 अप्रैल को धरना देंगे इसके बाद भी अगर समस्या का समाधान नही हुआ तो 15 अप्रैल से अनिश्चित कालीन टूलडाउन कार्य बहिष्कार कर पिपरी स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। एक्सीयन पीपरी को सम्बोधित ज्ञापन में बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ज्योतिकुमार ने कहा कहा है कि जिन कर्मचारियों का वेतन रोका गया है उनको तत्काल वेतन देकर कार्य पर पुनः वापस रखा जाय।जिन संविदा कर्मियों को स्किल्ड से अनस्किल्ड किया गया है उन्हें पुनः स्किल्ड पर वापस करते हुए काटे गए वेतन को तत्काल दिया जाय।खण्ड क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत विभिन्न उपकेंद्रों पर दुर्घटना ग्रस्त कर्मियों को मुवावजे का भुगतान तत्काल प्रभाव से कराया जाय।अन्यथा की स्थिति में किसी भी तरह की औधौगिक अशांति होने पर यूपीपीसीएल प्रबन्धन की जिम्मेदारी होगी।प्रेस वार्ता के दौरान संघ के कर्मचारियों ने म्योरपुर उपखंड अधिकारी पर भेदभाव पूर्ण व्यक्तिगत रंजिश में कार्य करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि संविदा कर्मियों को सुरक्षा किट तक मुहैया नही कराया जाता बल्कि आठ घण्टा की जगह 18 घण्टा कार्य कराया जाता है जो श्रम कानून का उलंघन है।इस बाबत एक्सीयन पिपरी सुजीत गुप्ता से फोन पर पक्ष जानने की कोशिश की गयी लेकिन उन्हों ने फोन रिसीव नही किया जिसके कारण विभागीय पक्ष नही मिल पाया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment