देवी जागरण में रातभर बही भक्तिरस की बयार श्रोता हुए भावविभोर

---Advertisement---

बग्गा सिंह

बीजपुर(सोनभद्र) चैत नवरात्रि के पावन महापर्व पर बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला के प्रांगण में अग्रसेन मां जागरण भक्त मंडल ग्रुप ओबरा द्वारा देवी जागरण का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्य क्रम का शुभारंभ आयोजक ब्यवसाई अशोक अग्रवाल द्वारा सपत्नीक आदिशक्ति मां दुर्गा की आरती पूजन कर किया गया।
आरम्भ में सुदर्शन मित्तल एवं भानु प्रताप सिंह के गणेश वंदना चलो बुलावा आया है ‘जय गणेश जय गणेश देवा ‘ की प्रस्तुति से शुरू हुआ। सुमधुर स्वर के भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर भाव विभोर भक्त लय ताल की धुन पर झूमने के लिए विवश हो गए।ततपश्चात विनीत द्विवेदी द्वारा नवरात्रि माता के नेह में सच्चा है मां का दरबार भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने शमा बांधें रखा। देर रात्रि तक चले देवी जागरण कार्यक्रम में भक्ति गीतों एक से बढ़ कर एक भजन की प्रस्तुति पर भक्ति रस में सराबोर भक्त रात भर गोता लगाते रहे ।गुरुवार की सुबह मां तारा रानी के मार्मिक कथा को सुना कर आदि शक्ति मां दुर्गा की आरती के बाद समापन किया गया इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन बीजपुर बाजार के प्रतिष्ठित व्यवसाई अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया भंडारे में बाजार के भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी दार बने ।कलाकारों के साथ वाद्य यंत्रों की संगत पर नागेंद्र जी आर्गन, संतोष सेठ पैड,अनुराग तबला ,लाल बहादुर ढोलक पर साथ दे रहे थे। वही कार्यक्रम के बीच में अमित गुप्ता द्वारा एक मनोहारी भगवान श्री कृष्णा और राधे की झांकी प्रस्तुत की गई जो श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया।भगवान श्री कृष्णा और राधा के झांकी पर फूलों के पंखुड़ियों की वर्षा कर आरती उतारी गयी इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment