सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी ने माध्यमिक शिक्षा परिषद ग्रीटिंग मे ए श्रेणी प्राप्त किया ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के रामनगर, धनौरा रोड स्थित सोनाँचल इंटर कॉलेज को माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के ग्रेडिंग मे ए तथा जिले मे टॉप टेन मे जगह मिलने से कॉलेज परिवार मे खुशी एवं हर्ष की लहर दौड़ गई।जनपद सोनभद्र के टॉप 10 मे शामिल होने तथा प्रदेश के कॉलेजों मे ग्रेड ए शामिल होने की ख़ुशी मे सभी शिक्षक व शिक्षार्थी प्रधानाचार्य एव प्रबंधक एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं व बधाइयां दी ।बता दें कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा सत्र 2015 -16 मे कॉलेज की मान्यता मिली थी तब से कॉलेज परिवार कड़ी मेहनत से शिक्षण कार्य संचालित करने मे जुटे हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्रदेश मे 27627 विद्यालयों मे सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी सोनभद्र का 2041 वां रैंक है तथा जनपद मे 195 विद्यालयों के रैंकिंग मे सोनांचल इंटर कॉलेज दुद्धी टॉप टेन मे दसवां स्थान प्राप्त किया है।
कॉलेज के प्रबंधक आर पी श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज के शिक्षकों की मेहनत और लगन एवं छात्र /छात्राओं की रूचि से पढ़ाई के बदौलत सोनाँचल इंटर कॉलेज को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ग्रेड ए मे शामिल कर लिया हैं तथा जनपद सोनभद्र मे टॉप टेन मे भी शामिल हो गया है।जिससे विद्यालय परिवार मे खुशी व हर्ष का माहौल है। इस संबंध मे काॅलेज के प्रबंधक आर पी श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे काॅलेज परिवार के साथ साथ पूरा दुद्धी क्षेत्र का नाम रौशन हुआ है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment