पुलपुलवा नाला में मानसिक विक्षिप्त अधेड़ महिला का संदिग्ध परिस्थितियों मिला शव।

---Advertisement---

 

दुद्धी|सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पीपरडीह के पुलपुलवा नाला में खेत में एक अर्ध विक्षिप्त अधेड़ महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया | गेहूं के खेत में गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो तुरंत ग्राम प्रधान को सूचना दिया सूचना पाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली को फोन कर गेहूं के खेत में महिला का शव मिलने की घटना बताई |थोड़ी देर बाद कस्बा इंचार्ज प्रभारी राम अवध सिंह अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और मृतिका की पहचान कराई तो 80 वर्षीय मांकुवर पत्नी बलदेव ग्राम दुम्हान के रूप में हुई |अधेड़ महिला लोगों के दरवाजे दरवाजे मांग कर खाती पीती थी, मृतिका के भतीजे देवशाय ने शव को देख पहचान किया। और आशंका जताया कि कड़ी धूप में अधेड़ शायद पिपरडीह से बराईडाड की ओर जा रही होगी । इसी दरमियान धूप से उसकी मौत हो गई |पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया एवम पुलिस ने परिजनों को सूचित कर अग्रिम कार्रवाई में जुड़ गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment