दुद्धी सिविल बार संघ के चुनाव मे अध्यक्ष बने विष्णुकांत तिवारी एवं महामंत्री राजेंद्र प्रसाद |

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी मे सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठापरक चुनाव मे अध्यक्ष पद पर विष्णुकांत तिवारी की ताजपोशी हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 49 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वहीं सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद ने अनूप श्रीवास्तव को 41 मतों से शिकस्त दिया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल ने अरविंद कुमार को 39 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

इल्डर कमेटी के चेयरमैन ओमप्रकाश मिश्रा के देखरेख में प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करायी गयी।कुल तीन पदों के लिए 129 सदस्य संख्या वाले इस चुनाव मे 122 लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,जबकि एक मत टेंडर भी पड़ा। जिसमे अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विष्णुकांत तिवारी को 74 मत,निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद को 25 मत एवं प्रदीप श्रीवास्तव को 22 मत मिला। इसी प्रकार सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद को 81 मत एवं प्रतिद्वंद्वी अनूप श्रीवास्तव को मात्र 40 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल को 80 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी अरविंद कुमार को मात्र 41 मत मिले। जबकि अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर एक-एक मत अवैध घोषित किये गये।
इस प्रकार इल्डर कमेटी के चेयरमैन श्री मिश्रा ने अध्यक्ष पद पर विष्णुकांत तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र जायसवाल एवं सचिव पद पर राजेन्द्र प्रसाद को विजयी घोषित किया।चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लाद दिया। जबकि निर्विरोध रूप चुने जाने वालों में कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार, गर्वर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद हेतु नागेंद्र नाथ,कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु पंकज कुमार, गर्वनिंग काउन्सिल राकेश कुमार, आदर्श कुमार, भीम कुमार तथा अभिनय कुमार का नाम शामिल है। चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने मे इल्डर कमेटी सदस्य रामनरेश, जवाहर लाल उर्फ पिंटू,मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्रभारी निरीक्षक दुद्धी कुमुद शेखर सिंह,चौकी इंचार्ज रामअवध यादव,काशी सिंह समेत भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment