बीजेपी की विजन सुशासन की ओर’_धर्मवीर तिवारी !!

---Advertisement---

 

(दुद्धी सोनभद्र) भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने दुद्धी मण्डल के डूमरडीहा शक्तिकेन्द्र के बुथ संख्या 254_255 पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का विजन विकासवादी है। हमारी सरकार ने हर देशवासी का जीवन आसान किया है। अपने उद्धबोधन में उन्होंने कहा आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।आगे कहा, ‘यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि बीजेपी अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है।केंद्र हो या राज्य, हमारी पार्टी ने सुशासन को नए सिरे से परिभाषित किया है। हमारी योजनाओं और नीतियों ने देश के गरीब और वंचित भाई-बहनों को एक नई ताकत दी है। जो लोग दशकों तक हाशिए पर रहे थे, उन्हें अपने लिए भाजपा में उम्मीद की बड़ी किरण दिखी। भाजपा उनकी सशक्त आवाज बनकर सामने आई। हमने हमेशा समग्र विकास के लिए काम किया है, जिससे हर देशवासी का जीवन आसान बना है।’इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा संजू तिवारी ,मनीष जायसवाल, पीयूष कसेरा रूपनारायण कुशवाहा बुथ अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा मन्नु सिंह, किष्मतिया देवी जीवनाथ ,पूनम देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment