मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ अदा की गई अलविदा जुम्मा की नमाज़।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर के जामा मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के अलविदा जुम्मा पर नमाजियों से जामा मस्जिद खचाखच भरी रहीं। रमजान के महीने के दिनों में जुम्मा (शुक्रवार) का अपना अलग महत्व देखते हुये सुबह से ही बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नमाज पढ़ने की तैयारियों में जुट गये। दोपहर बाद जामा मस्जिद में अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गयी। नमाज पढ़ने से पहले जामा मस्जिद के पेश ईमाम सद्दाम हुसैन कादरी ने मस्जिद में तकरीरों में रमजान के पवित्र महीने की अहमियत बताई गई। बाद नमाज़ लोगों ने अपने खुदा की बंदकरीम से गुनाहों की तौबा करने के साथ रोजा रखने की ताकत देने की और मुल्क की सलामती के लिये अमन-चैन की दुआ मांगी गई।वही चिलचिलाती धूप से बचने के लिये जामा मस्जिद के सदर हाजी सरफराज अहमद व पूरी कमेंटी के मेम्बरों ने शामियाने लगाकर नमाजियों को राहत दिलाई।
इस अवसर पर चेयरमैन उस्मान अली,नायब सदर नाजिम खान,हाजी मुख्तार अहमद, ईदू भाई सर्राफ,अंजुमन सेक्रेटरी महफुज आरिफ, डां मुन्ना,चिराग अली, रियाज अहमद,जुल्फेकार अहमद,एम एम खान,सरफराज अंसारी सराफतअली, भाईजान, सहित सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम बन्धु मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह मय फोर्स चाक चौबंद नजर आये।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment